Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न,

शेख़ आसिफ खंडवा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हेतु भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न,

जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में होगा महिला दिवस का कार्यक्रम,

सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं का होगा सम्मान, ,,जिला अध्यक्ष इंदु दुबे,,

खंडवा।। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे की अध्यक्षता में महिला मोर्चे की कार्यक्रम हेतु बैठक का आयोजन संपन्न हुआ, आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राजपाल तोमर भी शामिल हुए, प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया, बैठक में मुख्य अतिथि खंडवा नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, जिला मंत्री रक्षा प्रजापति,कार्यक्रम प्रभारी ममता बोरसे भी शामिल हुई। बैठक में महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान करती आई है और सदैव महिलाओं का गौरव बढ़ाया है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आज पार्टी में महिलाएं बड़े-बड़े पदों पर सम्मानित की जा रही हैं। पिछली सरकार जिन्होंने महिला सम्मान की बात कही मगर जमीन पर महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा संगठन में महिला मोर्चा की एक हम भूमिका है, चुनाव के समय जब मैं महिला मोर्चा प्रचार के लिए निकलती है तो उसका परिणाम हमारे पक्ष में होता है, हमारी सरकार महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है, भाजपा सरकार सिर्फ वादे नहीं करती उन वादों को पूर्ण करती है। साथ ही हम निरंतर महिलाओं के सम्मान के लिए एवं महिलाओं को सशक्त बनाने में कार्य कर रहे हैं। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंदु दुबे ने कहा कि महिलाओं मे समाज
के योगदान को सम्मानित करने का वैश्विक दिवस महिला दिवस होता है, प्रतिवर्ष महिला मोर्चा द्वारा अलग-अलग सामाजिक क्षेत्र में क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया जाता है, इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चारों विधानसभा में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित होगा और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा,
महिला दिवस कार्यक्रम प्रभारी ममता बोरसे द्वारा कार्यक्रम का प्रारूप विस्तार पूर्वक बताया गया कि कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक का संचालन महिला मोर्चा अटल बिहारी वाजपेई मंडल अध्यक्ष पिंकी राठौर ने किया एवं आभार जिला महामंत्री रोशनी गोलकर ने माना। बैठक में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चारु मंगल यादव, महामंत्री श्रुति जैन, मंडल अध्यक्ष अंजलि चौहान ,मधु चौरसिया,रंजना शर्मा, मीना गिरी, मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर,प्राची टुटेजा ,मोनिका शर्मा, स्नेहा पाराशर, ज्योति दशोरै, शिवकन्या सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!