Uncategorized

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा झाँसी रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई गई , वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा झाँसी रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई गई , वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की

वंन्दना शर्मा की रिपोर्ट

अलीराजपुर ,उदयगढ़,,में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सासंद माया नारोलिया के मार्गदर्शन में एवं जिला अध्यक्ष भावना नागर के नेतृत्व में झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती(19 नवंबर) भाजपा महिला मोर्चा परिवार के पदाधिकारियों/ सदस्यों द्वारा वीरांगना के चित्र माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित करते हुए सभी ने राष्ट्रीय अखंडता की शपथ ली। भाजपा महिला मोर्चा जिला
अध्यक्ष भावना नागर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खूब लड़ी मर्दानी, वो झांसी वाली रानी जयकारों के साथ उन्होंने बताया भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना थीं। सच्चा वीर कभी आपत्तियों से नहीं घबराता है। प्रलोभन उसे कर्तव्य पालन से विमुख नहीं कर सकते। उसका लक्ष्य उदार और उच्च होता है। उसका चरित्र अनुकरणीय होता है। अपने पवित्र उद्देश्य की प्राप्ति के लिए वह सदैव आत्मविश्वासी, कर्तव्य परायण, स्वाभिमानी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!