देश को समृद्ध और विकसित बनाने और गरीबों के कल्याण के लिए हमेशा तत्परसा से लगी है भाजपा सरकार – नागरसिंह चौहान

देश को समृद्ध और विकसित बनाने और गरीबों के कल्याण के लिए हमेशा तत्परसा से लगी है भाजपा सरकार – नागरसिंह चौहान
अलीराजपुर। आजादी के बाद नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनने के बाद निरंतर देश आगे बढ़ रहा है , हर युवा हर महिला आत्मनिर्भर बनने लगी है। जो किसी ने सोचा भी नहीं था वैसा देश बनने जा रहा है। अब पूरा देश का हर युवा हर महिला हर बुजुर्ग एक ही बात बोलता है “मोदी जैसा कोई नहीं”। यह बात केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से कही।
विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र जी मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर मंडल स्तर पर आयोजित हो रही विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन बरझर, आजादनगर जोबट एवं खट्टाली मंडल पर किया गया। जिसमें केबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह जी चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, पूर्व विधायक माधो सिंह डावर, विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता उपस्थित हुए।
सभी मंडलों के कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए भी भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष मकू परवाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर प्रकार डालते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के सफलतम 11 वर्षों में उनके द्वारा लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों से अवगत करवाया। साथ ही मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के साथ आत्मनिर्भर भारत के विजन पर सबका ध्यान आकर्षित किया।
वही पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने अलीराजपुर जिले के कांग्रेस कार्यकाल में उपेक्षा और भाजपा सरकार में हो रहे विकास को प्रगति रथ बताया।
कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह जी चौहान ने आजादी के बाद के कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों ओर नरेंद्र मोदी जी के 11 सालों में हुए गरीब कल्याण पर अपने विचार रखते हुए आपातकाल के काले सच को उजागर करते हुए जबरन जेल भेजे गए मीसाबंदियों ओर जबरन नसबंदी करने की इंदिरा गांधी सरकार के निर्णय की तीखी आलोचना की। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने सभी उपस्थित श्रोताओं से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आव्हान कर वृक्षारोपण करने एवं वो वृक्षों के फायदे बताए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को देश एवं प्रदेश की विकसित भारत के प्रधानमंत्री के निर्णयों से अवगत रहने के लिए मन की बात सुनने का आव्हान किया।
जोबट मंडल के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मंडलोई, सरपाल अजनार, देवेंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र सोनी, नपा अध्यक्ष राहुल, संजय वाणी, मांगीलाल जैन, तरुण जैन,भुपेन्द्र भूरिया, धर्मेंद्र सोनी, राजेन्द्र डावर, विक्रम चौहान, एवम बुथ अध्यक्ष , सरपंच गण, सहित बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने आकर मोदी जी के संकल्प से सिद्धी तक के सफर को जाना।