Uncategorized

होली के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार आईजी, कलेक्टर, एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।

शेख़ आसिफ खंडवा
होलिका दहन रात्रि में आज, कल उड़ेगा रंग-गुलाल,200 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन।

होली के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार आईजी, कलेक्टर, एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च।

खंडवा। शहर सहित जिलेभर में होली का दहन शुभ मुहुर्त गुरुवार को किया जाएगा। शहर में गुरुवार को लगभग 200 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। बुधवार को रंग-गुलाल का पर्व होली मनाया जाएगा। रंगों का त्योहार होली का उल्लास शहर के कोने-कोने में दिखाई दे रहा है। गुरुवार को गली, मोहल्ले और प्रमुख चौराहों पर होली दहन के बाद होली का उत्साह रात से ही शुरू हो जाएगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह से ही धुलेंडी पर सभी के चेहरों पर लाल-गुलाबी रंग नजर आएगा। शहर में होली के गीत अभी से सुनाई देने लगेे हैं। होली के पर्व को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता बच्चों में दिखाई दे रही है। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में धूम-धाम से फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महिला मंडलों द्वारा मधुर भजनों के माध्यम से सूखे रंगों व फूलों की होली खेली जा रही है। होली को मद्देनजर रखते हुए शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से खरीदारों की भीड़ लगी रही।
धुलेंंडी पर्व पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। शहर में केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे गुप्ताजी की होली, दादाजी धाम, अनाज मंडी प्रांगण, नगर निगम प्रांगण जैसे कई स्थान है जिसे 40-50 वर्ष से अधिक हो गए हैं यहां शुभ मुहुर्त में होलिका दहन किया जाएगा। सुनील जैन ने बताया कि होली की तैयारी को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, होली के एक दिन पूर्व बुधवार को शाम 7:00 बजे कंट्रोल रूम से कर के विभिन्न मार्गो में फ्लैग मार्च निकाला गया पुलिस महानिरीक्षक अनुराग कुमार कलेक्टर ऋषभ गुप्ता पुलिस अधीक्षक मनोज राय यूपी पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर सहीत पुलिस प्रशासन की पूरी टीम इसमें शामिल हुई, आमजन को आपसी भाईचारे का रंगों का यह पर्व शांति सद्भाव के साथ बनाने का अनुरोध किया,
त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर लगभग पांच सौ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी गुरुवार शाम 4 बजे से अपने-अपने पाइंटों पर पहुंचकर शुक्रवार रात 12 बजे तक तैनात रहेंगे। सभी को यह निर्देश दिए गए है कि कोई भी हुड़दंग करते हुए मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करे। वहीं शहर में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
18:04