Uncategorized
*झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर्व पर श्रृंगेश्वर महादेव का किया अभिषेक… महादेव के दर्शन कर की प्रार्थना *

रियाज मोहम्मद खान मध्य प्रदेश
- झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर्व पर श्रृंगेश्वर महादेव का किया अभिषेक… महादेव के दर्शन कर की प्रार्थना
झाबुआ जिले के प्राचीन धाम एवं माही नदी एवं मधु कन्या नदी के संगम स्थल पर अवस्थित श्रृंगेश्वर महादेव धाम पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन विलोचन शुक्ल महोदय ने श्रृंगेश्वर महादेव का अभिषेक कर महाआरती में सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों की सुख शांति के लिए भगवान शिव से आराधना की।
इसी के साथ माही नदी व मधुकन्या के समागम स्थल पर विराजमान प्राचीन शिवलिंग के भी कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के साथ पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा ने दर्शन कर माही नदी घाट का निरीक्षण किया।
इस दौरान पर तहसीलदार , नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।